Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चार साइबर अपराधी को पुलिस ने दबोचा ,मजिस्प्यीन एप से कर रहे थे ठगी 

1/14/2026 5:50:29 PM IST

7511
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना अंतर्गत जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य मार्ग के बीच करीब 200 मीटर सामुपोखर स्थित मैदान में आम पेड़ तथा झुड के पास गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गई। जहाँ से चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी जामताड़ा एसपी  राजकुमार मेहता ने साइबर अपराध थाना में मिडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार  पर जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य मार्ग के बीच करीब 200 मीटर अंदर सामुपोखर के पास साइबर अपराधियों के द्वारा ऑनलाइन ठगी की जा रही थी, जहां साइबर अपराध थाना पुलिस की टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी की गई जिसमें अफजल अंसारी, सहाबुद्दीन अंसारी उर्फ बुदीन, लालु मडल, गोविन्द राणा को 7 फजी गोबाईल, 10 सिम, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया है। एस पी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का ठगी की शैली magicpin एप से Phonpe में 1,999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का magicpin एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट