Date: 13/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भूकंप दिवस समिति ने 1434 लोगों की स्मृति में किया नारायण भोज का आयोजन 

1/15/2026 5:28:20 PM IST

7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger  :  15 जनवरी को वर्ष 1934 के विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वाले 1434 लोगों की स्मृति में मुंगेर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूकंप दिवस समिति की ओर से 92वें वर्ष भी इस परंपरा को निभाते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई, जहां भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी और विधायक कुमार प्रणय मौजूद रहे। दोनों ने कार्यक्रम में न केवल सहभागिता निभाई, बल्कि स्वयं अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत  नारायण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पूड़ी, सब्जी, बूंदिया, खीर, रसगुल्ला और चटनी सहित कई तरह के व्यंजन परोसे गए। भूकंप दिवस समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यज्ञ-हवन के साथ नारायण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों को शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन कराया गया। समिति के सदस्यों ने 1934 के उस भयावह भूकंप की यादों को साझा करते हुए बताया कि उस समय पूरा मुंगेर शहर लगभग ध्वस्त हो गया था और हजारों लोगों की जान चली गई थी। त्रासदी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री सहित देश की कई बड़ी हस्तियां मुंगेर पहुंचीं और शहर के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की उस दर्दनाक घटना से सीख लेने और आपदा के समय एकजुट रहने का संदेश भी देता है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट 
 
 
 
 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
 

# चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित 
#
 कोल्हान में  धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना 
 

#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग 
 

# कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...