Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंबई नगर निकाय के चुनाव पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान !

1/15/2026 5:28:20 PM IST

7476
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad  : जहानाबाद पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुंबई में हो रहे नगर निकाय के चुनाव पर कहां की वहां की जनता एक उद्योगपति के खिलाफ एकजुट होकर वोट दे रहे हैं मुंबई नगर निकाय में इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा और वहां सेकुलर वोट के लोग जीतेंगे और एक सेकुलर सरकार बनेगी।सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला है और उन्होंने कहा है कि बिहार में बेटियों के बलात्कार हो रहे हैं बावजूद गिरिराज सिंह सिर्फ मियां मियां कर रहे हैं जिससे उनकी दुकान नहीं चलने वाली है पप्पू यादव यही नहीं रुके उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गिरिराज सिंह संस्कारहीन आदमी है जो जहानाबाद तो आए लेकिन जहानाबाद के जो बेटी की हत्या हुई है उनके परिवार से मिलने नहीं गए इसके अलावा बेगूसराय और खगड़िया पूर्णिया सहित कई जगहों पर बच्चियों के साथ बलात्कार हुए परंतु गिरिराज सिंह ने वहां जाना मुनासिब नहीं समझा ।सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को कर्महीन भी कह दिया। उन्होंने चुनौती दी कि अगर गिरिराज सिंह में दम है तो वह जहानाबाद की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध की सीबीआई जांच करा दे। गौरतलब है कि पप्पू यादव आज जहानाबाद के।पत्तियांवा गांव में पहुंच कर पटना के शंभू हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने वाली छात्रा की हत्या के मामले।में परिजनों को ढांढस बढ़ाने पहुंचे थे।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत
# प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे 
# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब