Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
 

3/21/2026 6:37:22 PM IST

159
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-धनबाद बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं झरिया की विधायक रागिनी सिंह से उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह मुलाक़ात क्षेत्र में बढ़ते समन्वय और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुलाक़ात के दौरान धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में खनन गतिविधियों, शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। राजनीतिक हलकों में इस मुलाक़ात को काफी अहम माना जा रहा है, जहां प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क