Date: 13/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर प्रशासन का चला हथौड़ा ,तोड़े गए 11 घर
1/15/2026 5:28:20 PM IST
7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: बिहार में एनडीए का सरकार एक बार फिर बनने के बाद लगातार सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले के खिलाफ बुलडोजर चलाया जा रहा है इसी क्रम में जहानाबाद जिला मुख्यालय के पूर्वी उंटा मोहल्ले में भी प्रशासन का हथौड़ा 11 घरों पर चला जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ा गया इस मौके पर भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी संख्या में मोहल्ले के लोग मौके पर मौजूद रहे किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं हो इस पर पुलिस प्रशासन की पहली नजर बनी हुई थी आपको बताते चलें कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ऊंटा मोहल्ले में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जल स्रोत की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 11 मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी सत्यम प्रिया के नेतृत्व में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त मकान पईन की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे। इस मामले को लेकर एक व्यक्ति द्वारा न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। न्यायालय के आदेश के आलोक में पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी,लेकिन इसके बावजूद दोबारा उसी जमीन पर मकान बना लिए गए। इसी कारण प्रशासन को पुनः सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान प्रशासन को तकनीकी और भौगोलिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। मोहल्ले की गलियां काफी संकरी होने के कारण जेसीबी मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में प्रशासन ने मजदूरों की मदद से हथौड़े और अन्य औजारों के माध्यम से कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त कराया। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा, लेकिन प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया। अंचलाधिकारी सत्यम प्रिया ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकारी और जल स्रोत की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमण से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होता है, बल्कि जल निकासी और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही, ताकि किसी तरह की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा। प्रशासन के द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर हथौड़ा चलने के बाद जहानाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके के लोगों में हड़कंप सा मच गया है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसएसएलएनटी में परीक्षा दे रहे लॉ कॉलेज के छात्रों का हंगामा
#
डीसी ,एसएसपी और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण
#
देश व्यापी हड़ताल का दिखा असर , ट्रेड यूनियन ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
#
लेबर कोर्ट के विरोध में हड़ताल का दिखा व्यापक असर ,बीसीसीएल में रहा चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...