Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आर्थिक रूप से कमजोर महिला को मिला नया जीवन,सदर अस्पताल में हुआ निःशुल्क जटिल ऑपरेशन
1/15/2026 7:30:01 PM IST
7538
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: आर्थिक रूप से कमजोर महिला को मिला नया जीवन मिला। महिला का सदर अस्पताल में निःशुल्क जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन हुआ। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कादिरगंज क्षेत्र की रहने वाली 53 वर्षीय सीता देवी, पति छोटे लाल राजवंशी, गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें लंबे समय से माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके कारण शरीर में खून की भारी कमी हो गई थी। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 7.6 ग्राम पाया गया और वे अत्यधिक कमजोर हो चुकी थीं। आर्थिक तंगी के कारण वे निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ थीं। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद आसपास कोई ऐसा अस्पताल नहीं था जहाँ वे इलाज करा सकें। सीता देवी के पति बोरा सिलने का कार्य करते हैं, जबकि उनकी बेटी सदर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। बेटी को जानकारी मिलने पर वह अपनी माँ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव द्वारा जांच के बाद गर्भाशय में गांठ (फाइब्रॉयड) की पुष्टि हुई। मरीज की स्थिति को देखते हुए पहले दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, उसके बाद आज डॉ. संजीव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सीता देवी की हालत सामान्य और स्थिर है। इस ऑपरेशन में निश्चेतक डॉ. राज कुमार, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी एवं शशिकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला के परिजनों ने बताया कि यदि यह ऑपरेशन बाहर कराया जाता तो 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आता, जो उनके लिए संभव नहीं था। सीता देवी एवं उनके परिवार ने जिला प्रशासन, सदर अस्पताल और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व दिनांक 8 जनवरी 2026 को एक अन्य महिला कांति देवी की भी सदर अस्पताल में सफल हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी की गई थी। कांति देवी के गर्भाशय में भी गांठ पाई गई थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ थीं। ऑपरेशन के बाद कांति देवी पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी के समय काफी प्रसन्न नजर आईं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
सदर अस्पताल में यूआईडी कार्ड बनवाने आए दिव्यांग का नहीं बना कार्ड ,शिविर में नहीं पहुंची महिला डॉक्टर , हुआ हंगामा ,फिर ....
#
सदर अस्पताल में अब आधुनिक दंत चिकित्सा की होंगी शुरुआत,महंगे निजी इलाज से मिलेगी राहत
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी