Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मनरेगा के अस्तित्व पर किसी प्रकार का आंच आने नहीं  देगी कांग्रेस - संतोष सिंह 
 

1/16/2026 4:33:12 PM IST

7483
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :  निरसा के  ग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जियाउल हुसैन द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत  शिवलीबाडी उतर पंचायत, अली महोल्ला, आमकुडा पंचायत के मैथन  में  मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ  जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संतोष सिंह शामिल हुए।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह ने  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना के मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं की पहचान मिटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास  भाजपा कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एक स्वर में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया और इसे यथावत रखने की मांग की। संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मनरेगा से मिलने वाले अधिकारों और लाभों की जानकारी दी तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान और मजदूर के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी और मनरेगा के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का आंच नहीं आने देगी।मोदी सरकार देश और लोकतंत्र के लिये खतरनाक साबित हो रही है। सत्ता के केंद्रीकरण, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप, विपक्ष की आवाज़ को दबाने की प्रवृत्ति और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर विभाजनकारी राजनीति करना—ये सभी लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। देश को एकजुट रखने के बजाय समाज को बाँटने का काम किया जा रहा है। बेरोज़गारी, महँगाई, किसानों की बदहाली और गरीबों की समस्याओं पर ठोस समाधान देने के बजाय सरकार प्रचार और भ्रम फैलाने में लगी है। वही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष  जियाउल हुसैन ने कहा प्रखंड में विकाश कार्य के लिये जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मिलकर गांव की समस्या दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में  चिरकुंडा नगर अध्यक्ष शशी भूषण नाथ तिवारी, फहीम अहमद,लोकनाथ प्रसाद, अयाज अंसारी, मो आजाद, आदित्य कुमार, शंभू शरण शर्मा, आफताब आलम, जाहीद खान, हसिब खान, हैदर अली, फिजरूजमा खान, आलम खान, आदि उपस्थित थे। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया। 
 

#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
 

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत