Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 विवाहिता को उसके पति और जेठानी ने  लाड़ी डंडे से पीटकर की हत्या , जाँच में जुटी पुलिस 

1/17/2026 12:57:34 PM IST

7503
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में एक विवाहिता को उसके पति और जेठानी ने  लाड़ी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। विवाहित के परियोजना ने बताया कि  वर्ष 2008 में हिंदू रीति रिवाज से काफी धूम धाम से अपनी बहन की शादी चमनपुरा गांव के रहने वाले लाल यादव से कि थी लेकिन शादी के महज कुछ दिन बाद ही लाल यादव की अफेयर उनकी बड़ी गोतनी से हो गई। जिसके बाद से अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते हुए  दहेज की मांग करने लगा।  लड़की के परिवार दहेज देने से असमर्थ दिखे तो पति और जेठानी  समेत पूरे परिवार मिलकर विवाहिता की लाठी डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया जब इतना से भी दिल नहीं भरा तो विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी।  मृतक विवाहिता की दो बच्चे हैं इधर घटना की सूचना जैसे ही विवाहिता की परिजनों को लगा तो परिजनों में कोहराम मंच गया।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर  शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट