Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सप्ताह में दो दिन अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद रह कर सुनेगे जनता की समस्या
1/17/2026 3:54:03 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी दफ्तरोंऔर थानों में बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की सात निश्चय–3 के तहत सातवें निश्चय सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 19 जनवरी होने जा रही है । इस कार्यक्रम के तहत सप्ताह में दो दिन अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निष्पादन करेंगे।
- इस संबंध में जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के सभा कक्ष मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आमजन के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना और सरकारी कार्यों को सरल बनाना है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारी मौजूद नहीं रहते, जिससे उन्हें असुविधा होती है। इसे देखते हुए अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को संबंधित पदाधिकारी कार्यालय और थानों में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे, उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के बैठने, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिकायत पंजी का संधारण और उसका नियमित अनुश्रवण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी लोगों से मिलेंगे। प्रखंड स्तर पर फैसिलिटेटर की भी नियुक्ति की जाएगी। यह व्यवस्था 19 जनवरी से प्रभावी होगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस