Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नाइट गार्ड की मौत पर हुआ बवाल, परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
1/18/2026 2:03:35 PM IST
7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : सदर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बगल में निर्माणाधीन पहान टॉवर में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय लखन महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक लखन महतो सदर थाना क्षेत्र के दुलडडीह गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार लखन महतो रोज की तरह बीती रात पहान टॉवर में ड्यूटी पर पहुंचे थे। सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो टॉवर के कर्मियों ने उनकी खोजबीन की, जहां वे अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पहान टॉवर के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने लखन महतो की मौत को लेकर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। और घटना स्थल पर टॉवर के मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन विफल रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा रहा।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस