Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पुल निर्माण की आधार शिला रखी, भाजपा पर कहा...
1/18/2026 4:12:10 PM IST
7486
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुटाबांध एवं डुमरिया गांव के बीच बहुप्रतीक्षित पुल का विधिवत शिलान्यास झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के द्वारा किया गया। यह पुल क्षेत्र के दर्जनों गांवों और पंचायतों की दीर्घकालिक व अत्यंत महत्वपूर्ण मांग रही है, जो अब जाकर साकार होती दिख रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। लोगों में पुल निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह पुल बनने से खुटाबांध, डुमरिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में भी इसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समाज को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने का काम करती है। यहां के मुसलमानों को बांग्लादेशी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई हो, वह क्या जाने आजादी और सहादत का मतलब। हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़कर देश के लिए बलिदान दिया है, जबकि भाजपा के लोग आज इंग्लैंड जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार