Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मां-बेटी की फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी
1/19/2026 4:46:35 PM IST
7483
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक घर के कमरे से मां और बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए बरामद किए गए। परिजनों ने दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतकों की शिनाख्त पुतुल देवी (35) और उनकी बेटी स्नेहा कुमारी (15) के तौर पर की गई है। स्नेहा कक्षा 10 की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। मृतका पुतुल देवी के पति सोनू राम टेम्पु चालक हैं। परिजनों के अनुसार पुतुल देवी ने किसी महिला स्वयं सहायता समूह से लोन लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने परिवार को नहीं दी थी। लोन की किस्तों को लेकर लगातार फोन कॉल आने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। मृतका के पति सोनू राम ने बताया कि पुतुल देवी अक्सर तनाव में रहती थीं और कई बार रोती भी थीं, लेकिन अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करती थीं। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर मां और बेटी को फंदे से लटका पाया गया। आनन-फानन में दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि मां लोन को लेकर परेशान थी, तो बेटी ने आत्महत्या क्यों की, यह सवाल बना हुआ है।
कोयलांचल लाइव के लिए गिरिडीह से नरेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा