Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार ऑटो चालक ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत
1/20/2026 12:34:54 PM IST
7478
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक यात्री टेंपो सड़क के बीच खड़े खराब ट्रेलर से जा टकराई, जिसमें टेंपो चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पुराना कोर्ट मार्ग से होते हुए अपने घर मानगो लौट रहे टेंपो चालक ने पीछे से ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानगो निवासी राजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय टेंपो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा और भी लोगों को चोट आ सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को शीतगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा