Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, धनबाद साइबर थाना ने एक आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार
1/20/2026 5:19:16 PM IST
7490
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: साइबर थाना परिसर में मंगलवार को एसपी ग्रामीण कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर हालिया साइबर ठगी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक बुजुर्ग से 10.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को धनबाद साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 8 जनवरी 2026 को टुंडी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी 73 वर्षीय सेबेस्टियन होरो ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए खुद को ईडी और सीबीआई अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भय दिखाते हुए उनसे 10,50,000 रुपये विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भोपाल (मध्य प्रदेश) से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अरुण अहिरवार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के नाम पर करंट अकाउंट और अपने नाम से बचत खाता खुलवाया था। ठगी की रकम में से 5.50 लाख रुपये उसके खातों में आए, जिनमें से 5 लाख रुपये चेक के जरिए निकालकर अपने सहयोगियों में बांट दिए गए। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट या जांच एजेंसी के नाम पर आने वाली कॉल से सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा