Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
1/20/2026 5:50:02 PM IST
7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
;विकास भवन परिसर से उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने जहानाबाद जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ में लगे हस्ताक्षर बैनर पर, हस्ताक्षर कर बाल विवाह मुक्ति समाज बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे तो हमारा समाज अब काफी विकसित कर गया है, परन्तु अभी भी कई स्थानों पर लोग रूढ़िवादिता के कारण अपने बच्चों का विवाह उनके बालिक होने से पूर्व कर देते है, जिसका प्रभाव उनके जीवनशैली पर पडता है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि हमारे देश से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना, जिसके तहत ‘ बाल विवाह मुक्त भारत ’ अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में शुरू किए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत तटवासी समाज न्यास द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं तथा पंचायतों व नगर निकायों को विशेष रूप से लक्षित किया गया है, ताकि बच्चों के खिलाफ सदियों से चले आ रहे इस अपराध का समूल नाश किया जा सके। संगठन तटवासी समाज न्यास द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं JUST RIGHTS FOR CHILDREN के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन आज दिनांक 20 जनवरी 2026 से किया गया है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन अपराध है तथा इसके लिए दंडात्मक प्रावधान निर्धारित हैं। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण इकाई एवं समाज के सभी वर्गों की सामूहिक भूमिका पर बल दिया। बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से आम नागरिकों, अभिभावकों एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में तटवासी समाज न्यास के प्रतिनिधियों ने सभी पदाधिकारियों, विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना तथा बच्चों के अधिकारों एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम मे उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती रचना, श्रम अधीक्षक, मृत्युंजय कुमार तथा तटवासी समाज न्यास जहानाबाद के कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, मो० सफी आलम, वैष्णवी
केसरी शामिल थे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस