Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त के निर्देश पर झरिया - सिंदरी मुख्य मार्ग से ब्रिटिश कालीन समय की अनुपयोगी रोपवे को हटाया गया
1/21/2026 3:43:07 PM IST
70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया - सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रिटिश ज़माने का एक पुरानी और अनुपयोगी रोपवे के ढांचे को आज सुरक्षित तरीके से हटाया गया। यह रोपवे विगत 30 से 40 वर्षों से बंद पड़ी थी। ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी इसका संचालन करती थी। उसका उपयोग बालू खनन के स्थान पर सेंड फीलिंग के लिए किया जाता था। बीसीसीएल ने भी कुछ वर्षों तक इसका उपयोग किया था। लौह सामग्री से बना यह अनुपयोगी ढांचा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था।
इसको संज्ञान में लेकर उपायुक्त ने विगत दिनों आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क पर स्थित ऐसे अनुपयोगी संरचना, जो वाहन चालकों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं, को हटाने का निर्देश दिया था। जबकि बैठक से पूर्व उपायुक्त ने विशेष टीम का गठन कर जिले के विभिन्न हिस्सों में ऐसी पुरानी और अनुपयोगी संरचनाओं के जीपीएस युक्त फोटो लेने का भी निर्देश दिया था। इस क्रम में टीम ने झरिया सिंदरी रोड के पाथरडीह स्थित सीएफआरआई कॉलोनी के पास उपरोक्त पुराने एवं अनुपयोगी रोपवे की जानकारी उपायुक्त को दी थी। तत्पश्चात आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने इसे तत्काल सुरक्षित तरीके से हटाने का निर्देश दिया था। फलस्वरुप आज दो क्रेन तथा स्थानीय थाना की सहायता से उपरोक्त संरचना को हटाया गया। इसके हटने से अब उक्त सड़क पर वाहन चालक सुगम व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर ऐसी अनुपयोगी संरचनाओं को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस