Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस और कुख्यात के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली , घायल अपराधी पर बिहार-झारखण्ड में कई मामले है दर्ज
1/22/2026 12:18:44 PM IST
154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabad
: जहानाबाद और पटना जिला के सीमा पर स्थित मसौढ़ी में पुलिस और कुख्यात के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में एक शूटर को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बदमाश के पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की है. आरोपी पर बिहार-झारखंड में कई मामले दर्ज हैं यह मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र लाला बिगहा मोड़ के पास गुरुवार तड़के सुबह हुई. बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस ने कुख्यात को दाहिने पैर में गोली मारी. पुलिस के मुताबिक, अपराधी की पहचान परमानंद यादव है, जो चटेर चंदवा, जिला लातेहार, झारखंड का निवासी है. इस पर बिहार- झारखंड में तीन दर्जन मामले दर्ज है.पटना पूर्वी सिटी एसपी, परिचय कुमार ने बताया कि, गुरुवार सुबह-सुबह अपराधी का एनकाउंटर हुआ है. आरोपी के पैर में गोली लगी है. कुछ अपराधी बेऊर थाना के द्वारा पकड़े गए थे. जिसमें से एक अपराधी जहानाबाद की ओर भागने लगा. इस बात की सूचना बेऊर थाना ने मसौढ़ी थाना को दी. सूचना मिले के बाद मसौढ़ी थाना पुलिस ने एनएच 22 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वो भागने लगा. इसी बीच में उसका पीछा किया गया तो वो बाइक समेत सड़क पर गिर गया.इस मामले में पूर्वी सिटी एसपी ने बताया कि, जब संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रोकने की कोशिस की तो उसने हथियार निकाला और पुलिस पर फायरिंग करने लगा. आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई. फायरिं के दौरान उसके पैर में एक गोली लगी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की है.अपराधी का नाम परमानंद यादव है, जो लातेहार झारखंड का निवासी है. इसके विरूध कई मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट शामिल है. इसका संबंध राहुल सिंह से भी बताया जा रहा है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित है. ये विदेश यात्रा भी कर चुका है.
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए
पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा