Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेडिकल छात्रा गायत्री के गांव पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ,घटना को लेकर कह दी बड़ी बात
1/22/2026 4:56:56 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही मेडिकल छात्रा गायत्री के साथ जबरदस्ती के बाद हुई दुखद मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने जहानाबाद जिले के पतियामा गाँव पहुँचकर पीड़िता के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात की और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस दौरान पीड़िता के गांव वालो ने बताया कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी के द्वारा बार-बार पूछताछ के नाम पर गांव वालों एवं परिजनों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे वे पहले से चले आ रहे गहरे शोक के साथ-साथ मानसिक पीड़ा का भी सामना कर रहे हैं। डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी जांच का उद्देश्य केवल दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दिलाना होना चाहिए, न कि पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करना।उन्होंने कहा कि बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली सर्वविदित है—वे न किसी निर्दोष को फँसाते हैं और न ही किसी दोषी को बचाते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री देश में जाने जाते है।ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाए।
डॉ. सिंह ने मांग की कि पीड़ित परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाया जाए तथा दोषियों को शीघ्र से शीघ्र कठोर सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।इस अवसर पर ब्रह्मर्षि सेना के संयोजक अजय सिंह, संजय सिंह, पूर्व प्रमुख, अशोक सिंह, डॉ. नितेश कुमार, लोकेश शर्मा, चित्तेश्वर शर्मा, जदयू के प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, राजा मुखिया, अनिल ठाकुर, शुभम राज मिट्ठू, रवि शेखर, अभय कुमार एवं शोभित कुमार उपस्थित रहे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह