Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो पक्षों के आपसी विवाद में 12 बसों में भीड़ ने लगाई आग ,पूर्व पार्षद आजाद की दुकान भी जली,स्थिति को पुलिस ने किया कंट्रोल
1/23/2026 11:53:04 AM IST
308
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उज्जैन:
उज्जैन के तराना में दो पक्षों के विवाद के बाद आज भी तनाव का माहौल बना हुआ है। बाजार बंद है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी। इससे पहले, पूर्व पार्षद आजाद खान की स्क्रैप दुकान में आग लग गई। हालांकि पार्षद का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इन सबके बावजूद मस्जिद से जुम्मे की नमाज अदा हुई। फिलहाल हालात पुलिस के कंट्रोल में हैं। इससे पहले, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह फिर से तराना थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालकर उनके घर तोड़ने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। हम आपको बता दे कि कल शाम करीब 7:30 बजे दो पक्षों में विवाद हुआ था। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने धारा 144 लागू कर लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और अन्य लोग वहां आए। कहने लगे कि “यहां क्यों खड़े हैं?” इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई, प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही
तनाव के मद्देनजर इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और उन्हें बताया जा रहा है कि हमले के जिम्मेदार गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
घटना को लेकर पार्षद बोले– हमारी 12 बसें तोड़ी गईं, हमारी क्या गलती थी?
पार्षद शेख यासिम ने कहा कि निजी लड़ाई को धर्म से जोड़ दिया गया। मेरी और मेरे भाई की 12 बसें तोड़ दी गईं, जिससे करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ। हमारी क्या गलती थी? यहां हमारी बसों के अलावा अन्य लोगों की कारें और दुकानें भी तोड़ी गईं। हम चाहते हैं कि नगर में शांति बनी रहे। जिन्होंने यह कारनामा किया है, उनका मालिक उन्हें देखेगा।
शहर काजी बोले– अगर गलती हुई है तो प्रशासन कार्रवाई करे
शहर काजी सफीउल्लाह ने कहा कि मस्जिद से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी से गलती हुई है तो प्रशासन उसकी जांच करे और उसके खिलाफ कार्रवाई करे।
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर बोले- अभी शांति बनी हुई
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है। एक आपराधिक घटना हुई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज