Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आशा ने ठोकी ताल, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
1/23/2026 11:53:04 AM IST
192
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद को महिला अनारक्षित घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र से समाजसेवी आशा गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। आशा गुप्ता के चुनावी ऐलान के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। आज उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी मंशा स्पष्ट की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्थानीय समाजसेवी, समर्थक एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आशा गुप्ता ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, शिक्षा और स्वास्थ्य—को नजदीक से समझती हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देंगी। मौके पर मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन बर्मन ने आशा गुप्ता के समर्थन में बात रखते हुए कहा कि आशा गुप्ता एक कर्मठ, ईमानदार और समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित महिला हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत को एक नई दिशा मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। नगर पंचायत की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस