Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
 

1/24/2026 2:15:39 PM IST

378
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 स्थित राखा पाड़ा ग्राउंड के समीप आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन निरसा विधायक अरूप चटर्जी व कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने फीता काट कर किया।विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यह आरोग्य मंदिर नगर परिषद क्षेत्र के चार स्थान पर खोला जा रहा है जिसमें सभी केंद्र पर डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे साथ ही 105 तरह की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। कोई भी मरीज यहां पर आकर अपनी बीमारी का इलाज करा सकता है। बीमारी यदि गंभीर हो तो उसे पीएमसीएच यहां से रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की कमी पूरे झारखंड में है राज्य सरकार को भी इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि इसमें चार डॉक्टर चारों सेंटर में अपनी सेवा देंगे चार डॉक्टर में दो महिला व दो पुरुष चिकित्सक हैं जिसमें एक चाइल्ड स्पेशलिस्ट चिकित्सक हैं वहीं एक दंत चिकित्सक भी उपलब्ध हैं तथा दो अन्य फिजिशियन चिकित्सक उपलब्ध हैं। यहां पर बीपी ,शुगर, फीवर डायरिया , वायरल फीवर सर्दी खांसी सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा एवं मुफ्त में दवा भी दी जाएगी। वार्ड स्तर पर कर चारों केंद्र खुलने के बाद लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी लोग आकर यहां पर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क