Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ठगो ने सुनहरे रंग की महिला को दिखाई धातु,गहने लेकर हुआ रफू-चक
1/24/2026 2:15:39 PM IST
55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: थोड़े से ज्यादा पैसे या कीमती सामान के लालच में लोग किस तरह अपनी मेहनत की कमाई ठगों के हाथों गंवा बैठते हैं, इसका ताज़ा उदाहरण हवेली खड़गपुर से सामने आया है। यहां सुनहरे रंग की धातु दिखाकर दो ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाया और उसके गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल बसु चौक के समीप का है, जहां दो शातिर ठगों ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। पीड़िता कविता देवी, जो टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के भंडार गांव की रहने वाली हैं, अपने बेटे से मिलने हवेली खड़गपुर आई थीं। बेटा यहां एक निजी विद्यालय के छात्रावास में पढ़ाई करता है। बेटे से मुलाकात कर लौटने के दौरान अंबेडकर चौक के पास दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे बातों में उलझाते हुए दोनों युवक महिला को नंदलाल बसु चौक के पास ले आए। वहीं ठगों ने सुनहरे रंग की एक धातु दिखाते हुए उसे कीमती बताते हुए लालच दिया और बदले में महिला के गले से मंगलसूत्र व कान की बाली उतरवा ली। गहने हाथ लगते ही दोनों ठग मौके से फरार हो गए। बाद में जब महिला ने उस सुनहरे रंग की धातु की जांच कराई, तो वह साधारण धातु निकली। ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने नंदलाल बसु चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें ठगों की गतिविधि कैद हुई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक ठग दिखाई दे रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग एक बार फिर यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर थोड़े से लालच में आकर लोग कैसे अपनी जमा-पूंजी ठगों को सौंप देते हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस