Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर ठोका दावा,कहा अपने कार्यकाल में हर घर जल–नल योजना को  धरातल पर उतारना
 

1/25/2026 4:34:36 PM IST

120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : - झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान की अटकलों के बीच मेयर पद के संभावित प्रत्याशियों ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने एक बार फिर मेयर पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि वह अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच फिर से जाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर घर जल–नल योजना को पूरी तरह धरातल पर उतारना और धनबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना उनका सपना रहा है, जिसे आगे भी पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा।पूर्व मेयर ने कहा कि उनके कार्यकाल में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ आज शहरवासियों को मिल रहा है। इन्हीं कार्यों के दम पर वह एक बार फिर जनता का भरोसा जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं पार्टी समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि मेयर पद के लिए वह पार्टी के मंच पर भी अपनी बात रखेंगे और पार्टी के समर्थन के साथ चुनाव लड़ने का प्रयास करेंगे। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया। 
 

#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
 

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत