Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम चुनाव को लेकर जेडीयू धनबाद की एकदिवसीय बैठक, एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान
1/25/2026 4:34:36 PM IST
58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) धनबाद जिला इकाई की ओर से रविवार को पॉलीटेक्निक रोड स्थित एक निजी हॉल में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जेडीयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय करना और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना था। बैठक में धनबाद जिला जेडीयू के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एनडीए के साथ समन्वय बनाकर चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खीरू महतो ने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन के साथ ही चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू अपना समर्थन एनडीए के प्रत्याशी को देगी और गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाएं। खीरू महतो ने कहा कि नगर निगम चुनाव स्थानीय विकास से जुड़ा हुआ है और इसमें जनता की भूमिका सबसे अहम होती है। जेडीयू का प्रयास रहेगा कि एनडीए के साथ मिलकर धनबाद शहर के विकास के लिए बेहतर नेतृत्व चुना जाए।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस