Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, डीसी आदित्य रंजन ने किया ध्वजारोहण,विकास योजनाओं की दी जानकारी
1/26/2026 1:37:21 PM IST
66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित किया गया, जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इसके पहले धनबाद डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनसीसी और महिला बटालियन के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित कर जिला प्रशासन ने उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक और इंटर प्री-बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग और ट्रैफिक विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीआरडीए, डीएमएफटी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और शिक्षा विभाग की झांकियों ने जिले में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा धनबाद जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन धनबाद को और बेहतर, सुरक्षित व विकसित बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है और आगे भी जनहित में कार्य जारी रहेंगे।वही इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने सबसे पहले 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई पुरे जिले और झारखण्ड वासियो को दी। और कहा की जो हमे गणतंत्र विरासत में मिली है जो अपना बलिदान दिए है उसको याद कर उन्हें नमन करते हुए अपना कर्तव्य करते रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस