Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से शुरू हुई पिंक बस सेवा, छात्राओं के लिए सुरक्षित यात्रा की नई पहल
1/27/2026 7:17:35 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, गया जी द्वारा संचालित पिंक बस सेवा का शुभारंभ आज गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गया के परिसर से किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजन सरकार, एसडीएम केशव आनंद ,डीटीओ राजेश कुमार एवं महिला छात्रावास के हॉस्टल वार्डन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।यह सेवा गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग की छात्राओं एवं महिला कर्मियों के लिए प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से गया शहर, रेलवे स्टेशन, रामशीला, खिजरसराय सहित प्रमुख स्थानों तक प्रतिदिन तीन बार सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, बिहार का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है, जहाँ छात्राओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल को महिला सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छात्रा मानस्वी आर्या ने कहा, डॉ. राजन सरकार सर हमेशा छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संवेदनशील रहे हैं। पिंक बस सेवा उनकी सोच और प्रयास का परिणाम है। छात्रा मुस्कान ने कहा,प्रिंसिपल सर के नेतृत्व में कॉलेज में छात्राओं के लिए लगातार बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। यह पहल हम सबके लिए बहुत भरोसेमंद है। प्रो गरिमा छात्रावास अधीक्षक ने बताई की यह एक सराहनीय पहल है । प्राचार्य हमेशा छात्रहित में तत्पर रहते हैं । कॉलेज के सभी छात्राएं एवं महिला स्टाफ में इस के लिए खुशी है । इस सेवा से कॉलेज की महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को भी सुरक्षित, समयबद्ध और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे उनके दैनिक आवागमन में आसानी होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, गया जी ने गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक मॉडल बताया।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस