Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
1/28/2026 12:15:22 PM IST
343
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
- बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और संवेदनशील बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखने लगा है। ताज़ा मामला मुंगेर सदर अस्पताल से सामने आया है, जहाँ समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता ने एक जच्चा और नवजात की जान सुरक्षित रखी। मामला मुंगेर जिला के तौफीर निवासी कविता कुमारी का है, जिनके पति का नाम लालू कुमार है। प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन उन्हें ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचते ही महिला ने ई-रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रमण और नर्स अनु सहित मेडिकल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से सुरक्षित तरीके से डिलीवरी कराई गई। इसके बाद मां और नवजात को जांच के लिए डिलीवरी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर रमण ने बताया कि ऐसे आपातकालीन मामले अक्सर सामने आते हैं और अस्पताल प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तुरंत मदद करता है। यह घटना बिहार सरकार की उस सोच को दर्शाती है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में बेहतर संसाधन, प्रशिक्षित डॉक्टर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कुल मिलाकर, यह मामला बिहार की सुधरती स्वास्थ्य व्यवस्था का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज