Date: 24/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निट छात्रा की हुई मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
1/28/2026 3:39:35 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: पटना में निट छात्रा की हुई मौत के बाद परिजन से मुलाकात करने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उसके गांव जहानाबाद के पतीयावॉं पहुंचे। जहा विजय कुमार सिन्हा के आश्वासन के बाद भी छात्रा के परिजनों को विश्वास नहीं है कि उन्हें न्याय मिलेगा। छात्रा के मां का कहना है कि जिस तरह से एसआईटी ने पूरे मामले को उलझा दिया है और इस घटना में जिस तरह से हमारे परिवार को परेशान किया जा रहा है इससे साफ लगता है कि हम लोगों को न्याय नहीं मिलेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आश्वासन जरूर दिया है लेकिन जब तक हम लोगों को पूर्ण रूप से न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। छात्रा के मां ने साफ तौर पर कहां की मुझे फांसी पर झूलना कबूल है लेकिन मैं अपने बेटी को हर हाल में न्याय दिलाऊंगी। इधर छात्रा के पिता ने भी साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से हमारे परिवार को एसआईटी परेशान कर रही है रात हो या दिन हो कभी भी फोन करना घर पर आना इससे साफ जाहिर हो रहा है कि किसी बड़े व्यक्ति को बचाने के लिए एसआईटी मेरे परिवार को परेशान कर रहा है उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मेरी बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया है जिससे थोड़ी आशा जरूर जगी है लेकिन पूर्ण विश्वास नहीं है कि एसआईटी हम लोगों को न्याय दिला पाएगी। छात्रा के पिता ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो सरकार मुझे फांसी पर लटका दे। मर जाना कबूल है लेकिन मैं अपने बेटी के हत्यारा को कड़ी से कड़ी सजा दिला कर रहूंगा। इस घटना के बाद पूरा परिवार लगभग टूट चुका है परिवार में घटना के एक पखवाड़ा से अधिक बीत जाने के बाद भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
गौ-अवशेष मिलने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
#
दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति
#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
#
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे थाना ,स्वास्थ्य मंत्री पर कानूनी कार्यवाही के लिए दिया आवेदन
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
निट छात्रा की हुई मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
#
UPSC में 142वीं रैंक लाने वाले बाघमारा के लाल शुभम का जमुआटांड में ऐतिहासिक स्वागत,बेटे के कामयाबी पर बोले पिता ...