Date: 17/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

  UPSC में 142वीं रैंक लाने वाले  बाघमारा के लाल शुभम का जमुआटांड में ऐतिहासिक स्वागत,बेटे के कामयाबी पर बोले पिता ...

3/17/2026 1:05:18 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :  ​बाघमारा का जमुआटांड डुमरा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। संघ लोक सेवा आयोग UPSC-2025 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 142वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले शुभम कुमार महतो का अपने पैतृक गांव लौटने पर अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया। बीसीसीएल कर्मी ​हीरालाल महतो और मंजू देवी के पुत्र शुभम जैसे ही दिल्ली से अपने गांव पहुंचे, युवाओं की टोली ने नारों और फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। ​अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और बड़ों के आशीर्वाद को देते हुए शुभम ने अपनी यात्रा की शुरुआत धार्मिक स्थलों के दर्शन से की। जमुआटांड काली मंदिर, ग्राम देवता स्थान, हरि मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और ठाकुर बाड़ी में माथा टेका। वही डॉ. संजय कुमार रजवार और राजा सतेंद्र नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। घर पहुँचने पर मां मंजू देवी और परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शुभम की आरती उतारी और तिलक लगाया। जैसे ही शुभम ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए, वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें खुशी से नम हो गईं। शुभम कुमार महतो ने इस दौरान बताया की ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अटूट लगन ही वह मंत्र है, जिससे कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट