Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर परिषद निर्वाचन 2026: नाम निर्देशन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ, चतरा डीसी ने दी जानकारी  

1/29/2026 3:26:09 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य के नगर परिषद क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चतरा नगर परिषद समेत राज्य के 48 नगर निकायों में आज से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो 4 फरवरी तक चलेगी। वही चतरा की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्ति श्री जी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि  चतरा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 22 वार्ड के 35 हजार 562 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए इन  22 वार्ड क्षेत्रों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की जिनके पास  एपिक कार्ड नहीं है । ऐसे मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान में शामिल हो सकते हैं। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए चतरा से प्रशांत की रिपोर्ट