Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर पद के लिए पूर्व मेयर इंदु सिंह ने किया नामांकन,आशनी सिंह ने कहा ...

1/30/2026 5:21:46 PM IST

121
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : पूर्व मेयर इंदु सिंह ने आज मेयर पद के लिए समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल की.उनके साथ उनकी बहु सह राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी साथ में थी. आशनी सिंह ने मिडिया को बताया कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं. 2010 से 2015 तक के कार्यकाल में इंदु सिंह ने शहर का सौन्दर्य करण किया. चौक चौराहो में शौचालय का निर्माण कराया था. सिटी बस का संचालन इंदु सिंह के ही कार्यकाल में हुआ था. स्ट्रीट लाईट का जाल बिछा.जिस प्रकार से 2010 में धनबाद की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. आज फिर से शहर की जनता इंदु सिंह को एक बार पुनः मेयर के रूप में देखना चाहती हैं. इंदु सिंह की जीत निश्चित है. जनता यह मन बना चुकी है.इंदु सिंह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंची.समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया.
 
 दीपक के साथ संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया। 
 

#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
 

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत