Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

2026 का बजट में  मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा 

2/1/2026 4:16:10 PM IST

250
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :- केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्तमान बजट देश की आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। यह बजट स्पष्ट रूप से कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया प्रतीत होता है, जबकि किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और मध्यम वर्ग पूरी तरह उपेक्षित रह गए हैं। यह बात ऋषिकेश मिश्रा झारखंड युवा इंटक के सह प्रदेश अध्यक्ष  सह अधिवक्ता ऋषिकेश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।  उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उसके लिए इस बजट में कोई ठोस और दूरगामी योजना नहीं दिखाई देती। किसानों की आय दोगुनी करने के वादों के बावजूद उन्हें राहत देने या लागत कम करने की दिशा में कोई प्रभावी घोषणा नहीं की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी इस बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। आम आदमी और मध्यम वर्ग, जो महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, उन्हें भी इस बजट से कोई सीधा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि चूंकि निकट भविष्य में कोई चुनाव नहीं है, इसलिए मध्यम वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है।रक्षा क्षेत्र देश की सुरक्षा का आधार है, किंतु इस महत्वपूर्ण सेक्टर पर भी वित्त मंत्री द्वारा कोई स्पष्ट और प्रभावी दृष्टिकोण प्रस्तुत नहीं किया गया। यह चिंता का विषय है।मजदूर वर्ग और युवाओं के रोजगार सृजन को लेकर भी बजट में कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया गया है। बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन युवाओं को रोजगार से जोड़ने और नए अवसर सृजित करने के संबंध में सरकार की मंशा इस बजट में परिलक्षित नहीं होती।यह बजट जनहित की अपेक्षाओं को पूरा करने में असफल रहा है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए पुनर्विचार करे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत
# प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे 
# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब