Date: 14/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी और मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवार हुए स्क्रूटनी में पास 

2/5/2026 3:37:55 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में स्कूटनी के दौरान प्रत्यासियों की भीड़ काफ़ी देखने को मिला। आज  स्क्रूटनी (नामांकन पत्रों की जांच) के दौरान जुगसलाई नगर परिषद  सहित अन्य निकायों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, इसी तरह मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवार हैं।चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल - 04 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा । वहीं आज स्क्रूटनी के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी, उनके समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरा परिसर गुलजार हो गया। यह चुनाव गैर-दलीय है, लेकिन सियासी दलों का प्रभाव साफ दिख रहा है—समर्थकों की भीड़, रैलियां और उत्साह से माहौल गरम है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी है, उसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची तय होगी। वहीं जुगसलाई और मानगो में विकास, पानी, सड़क, सफाई जैसी स्थानीय समस्याएं मुख्य मुद्दे बने हुए हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट