Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा, सांसद ढुल्लू महतो शामिल
4/13/2026 5:05:30 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार पदयात्रा निकाली। “पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी” थीम के साथ आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी इसमें शामिल हुए और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।सोमवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई यह पदयात्रा जिला परिषद कार्यालय से शुरू हुई। रणधीर वर्मा चौक होते हुए यह मिश्रित भवन तक पहुंची। पूरे रास्ते महिला कार्यकर्ताओं ने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इतनी बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद महिलाएं संसद में अपनी बात मजबूती से रख सकेंगी।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस अधिनियम का समर्थन करने की अपील की, ताकि देश की महिलाएं और अधिक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकें। पदयात्रा के दौरान महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अब और मजबूत होने जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
E20 जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा, 100% पेट्रोल के विकल्प की मांग
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
शिक्षकों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, शो-कॉज नोटिस वापस लेने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा, सांसद ढुल्लू महतो शामिल
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
शिक्षा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चो नेअपने गांव पर लगे बदनामी के कलंक को मिटाया ,एसपी ने इन्हे किया सम्मानित
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार