Date: 07/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अर्धजले महिला की शव मामले  में पुलिस ने किया उद्वभेदन,मृतिका के सास और पति समेत तीन गिरफ्तार 
 

2/5/2026 3:37:55 PM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र कारी पहाड़ी के जंगल में अर्द्धजली अज्ञात महिला के मिले का शव मामले में गिरिडीह पुलिस ने  खुलासा कर दिया है।  पुलिस ने इस ममले में मृतिका के सास जैबुन निशा एवं पति जाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक  डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।  उन्होंने बताया की जैसे ही पुलिस को सुचना मिली की बगोदर थाना क्षेत्र कारी पहाड़ी के जंगल में एक अर्ध्यजलि महिला का शव पाया गया है। इसको लेकर सरिया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीधनंजय कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया घटनास्थल पर FSL टीम, श्वान दस्ता, फिंगर प्रिंट एवं तकनीकी सहायता भेजी गई। उक्त टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लापता महिलाओं के बारे में पता किया गया, जिस क्रम में डुमरी थाना क्षेत्र से दिनांक 28.01.2026 को लापता शाहिना प्रवीण पति-जाबीर अंसारी के परिजनो को घटनास्थल पर बुलाकर पहचान कराया गया। अर्द्धजली महिला के शेष बचे शरीर पर पूर्व से बने निशान, उसके अर्द्धजले कपड़े एवं घटनास्थल से बरामद चुड़ी को दिखाने पर उक्त अर्द्धजली महिला का पहचान उनके माता-पिता ने अपनी पुत्री शाहिना प्रवीण पति-जाबीर अंसारी सा०-चिनो थाना-डुमरी जिला गिरिडीह के रुप में किया।  आवेदन के आधार पर मृतिका के पति, सास एवं अन्य के विरुद्ध पुत्री शाहिना प्रवीण की हत्या कर शव को जलाकर फेंक देने के आरोप में बगोदर थाना कांड सं0-20/26 दिनांक 30.01.2026 धारा-103 (1)/238/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। SIT टीम के द्वारा सघन छापामारी कर मृतिका के सास जैबुन निशा एवं पति जाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपने स्वीकारोक्ति बयान में इनके द्वारा बताया गया कि शाहीना प्रवीण को कारी पहाड़ी ले जाकर हत्या कर जला दिया गया, एवं इस घटना में इनका साथ 1. सराफत अंसारी ,वकील अंसारी उर्फ राँकी और  गुड्डू अली एवं अन्य दो नाबालिक लड़केशामिल थे।  मृतिका के पति जाबीर अंसारी से पुछताछ के दौरान पता चला की जाबीर अंसारी अपनी पत्नी को मारकर दूसरी  लड़की से शादी करना चाहता था। इस घटना में संलिप्त सभी 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट