Date: 08/02/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छः लाख और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख पचास हजार रुपए खर्च कर सकते है प्रत्याशी -जिला निर्वाचन पदाधिकारी

2/7/2026 5:16:06 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, चुनाव आयोग द्वारा जारी नामांकन  प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह आवंटन करने की प्रक्रिया की गई। जहां प्रत्याशियों ने अपना अपना चुनाव चिन्ह लेकर क्षेत्र में चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। वहीं चुनाव चिन्ह आवंटन करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस किया। जहाँ जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र से छः अध्यक्ष पद और 16 वार्ड के लिए 49 प्रत्याशी, वहीं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के लिए 16 अध्यक्ष पद और 20 वार्ड के लिए 76 प्रत्याशी को चुनाव लड़ रहे हैं जिसे चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसके साथ ही रवि आनंद ने कहा कि चुनाव में अध्यक्ष पद जामताड़ा के लिए पांच लाख रुपय और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख रुपए खर्च करने के लिए निर्धारित की गई है, वहीं मिहिजाम अध्यक्ष पद के लिए छः लाख रुपए और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख पचास हजार रुपए निर्धारित की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट