Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिंह मेंशन पर बाइक सवार अपराधियों ने फेंका बम ,जांच में जुटी पुलिस 

2/2/2026 8:54:15 AM IST

159
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव के बीच  झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन आवास में  बाइक सवार अपराधियो ने बमबाजी की घटना को अंजाम देकर  फरार हो गए ।बाइक सवारों ने सिंह मेंशन पर दो दो बम  फेका।जिसमें एक बम एक सिंह मेंशन के अंदर हुआ विस्पोट 
दूसरा गेट के बाहर जा गिरा। घटना के बाद देर रात शहर में भगदड़ मच गई ।इस घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंचे ।इसके बाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी ली ।मेंशन और आसपास लगे सीसीटीवी के खंगाला गया ।सीसीटीवी में बाइक सवार अपराधी कोला कुसमा की ओर से आए थे और घटना को अंजाम देकर गोबिंदपुर की ओर निकल गए ।
सिंह मेंशन में झरिया विधायक रागिनी सिंह,पूर्व विधायक संजीव सिंह कुंती सिंह रहते है ।घटना के बाद आज सुबह से ही लोग पहुंचने लगे है । इस घटना का चुनावी रंजिश से भी लोग देख रहे है ।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क