Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

औरंगाबाद कोर्ट परिसर में बम होने का आया मेल, मची अफरा तफरी, कोर्ट परिसर कराया गया खाली

2/9/2026 3:00:05 PM IST

122
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद कोर्ट परिसर में आज 12 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है। मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में आये अपनी तारीख पर आये लोगों से सहयोग की अपील की गई । कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट ग। पूरा कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार कि रिपोर्ट