Date: 10/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आईटीबीपी के जवान ने चचेरे भाई को  गोली मारकर कि हत्या , मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया .....

2/9/2026 3:00:05 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :- भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक आईटीबीपी के जवान ने पूर्व के विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई एवं काफी देर तक अपना तफरी का माहौल कायम रह।  बताया जा रहा है कि बभनौली गांव के रहने वाले गणेश तिवारी पिता अंबिका शरण तिवारी को पूर्व के विवाद को लेकर उनके ही भतीजे बसंत तिवारी पिता सुशील तिवारी जो कि आईटीबीपी का जवान है उसने गोली मारकर चचेरे भाई की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया बाद में इसकी सूचना मुफस्सिल थाने पुलिस को दी गई।  सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लोग भड़क गए । जिससे पुलिस को  लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच पूर्व में खिड़की खोलने को लेकर के विवाद हुआ था एवं पहले से चले जा रहे जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को आईटीबीपी के जवान ने अंजाम दिया और अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य को एकत्रित किया घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार शाह ने बताया कि उन लोगों को सूचना मिली थी की बभनौली गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पूर्व विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई  को गोली मार दी है जिसमें उनकी मौत हो गई ह।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  वहीं पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय कि रिपोर्ट 
.