Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को धमकी भरा मिला पत्र ,इलाके में फैली सनसनी
2/10/2026 2:35:01 PM IST
170
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद के नावाडीह इलाके में स्थित बिरसा मुंडा पार्क के पास महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र उनकी क्लिनिक की आईसीयू के बाहर चिपका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। डॉ. मिहिर की शिकायत पर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दिए आवेदन में डॉ. मिहिर ने बताया कि 9 फरवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी क्लिनिक की आईसीयू के बाहर धमकी भरा पत्र चिपका दिया था। क्लिनिक के कर्मी असलम ने पत्र देखकर उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप पर भेजी, जिसके बाद वे तुरंत क्लिनिक पहुंचे और पत्र को चिपका हुआ पाया। पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी है कि उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो गोली मार देता। जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह मारूंगा। इसे हल्के में मत लेना, जितना जीना है जी लो, चार तारीख को मार दूंगा। एसपी या डीएसपी के पास जाओ, तुम्हें मरना पड़ेगा। पत्र के नीचे अंग्रेजी में “किल” शब्द भी लिखा हुआ है। डॉ. मिहिर ने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी के उद्देश्य से दी गई है और उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा