Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसपी को योनो एप का समस्या बताना साइबर अपराधियों को पड़ा महंगा ,चार ठग बाजों को पुलिस ने दबोचा 

2/10/2026 2:35:01 PM IST

247
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : साइबर अपराधियों ने अब ठगी करने का नया तरीका अपनाया है। एस बी आई का योनो मोबाइल एप को टारगेट कर ठगी की जा रही है। सबसे ताजा उदाहरण जामताड़ा के एस पी राजकुमार मेहता हैं। एस पी ने बताया कि उनको एक फोन आया और योनो एप में समस्या की बात कर रहा था। बताते चलें कि आज करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई, जिसमें चार ठग बाजों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे लेकर आज एस पी राजकुमार मेहता ने साइबर अपराध थाना में प्रेस कांफ्रेंस किया, जहाँ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करते हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट