Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गयाजी में डेंटल के डॉक्टर से रंगदारी की मांग, फोन कर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस..  

2/11/2026 3:38:02 PM IST

145
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Gaya  :गयाजी में एक डेंटल डॉक्टर से फोन कर रंगदारी की मांग करने का मामला सामने आया है हालांकि इस मामले में डॉक्टर ने रामपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एक मामला भी दर्ज कराया है.. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छांनबीन में जुट गई,मामला रामपुर थाना क्षेत्र के आशा सिंह मोड़ के पास की है, आशा सिंह मोड़ के समीप दंतिका डेंटल क्लिनिक है, क्लिनिक मे डॉक्टर रुमान हम्मादी है, डॉ रुमान हम्मादी से ही अपराधियों के द्वारा कॉल कर रंगदारी की मांग की गई, हालांकि डॉक्टर से कितने की रंगदारी की मांग की गई है इसकी जानकारी थाने में नहीं दी गई ह। बताया जाता है कि कॉल करने वाले अपराधियों ने डॉक्टर को धमकाया है हालांकि जब डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो डॉक्टर ने बात करने से इनकार कर दिया और सीधे थाना से जानकारी लेने की बात कही गई।  बताया जाता है कि यह किसी आपसी मामला बताया जाता है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पुलिस जिस नंबर से कॉल आया उस नंबर की जांच कर रही है और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। वही रामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है लेकिन रंगदारी कितने की मांग की गई है यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है फिलहाल जांच की जा रही ह। 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट