Date: 20/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
2/11/2026 3:38:02 PM IST
147
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार शाम कोर्ट मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लैग मार्च बैंक मोड़, धनसार चौक, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट सहित जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रेड व कार्रवाई भी की जाएगी।
इस विशेष अभियान में करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवानों को लगाया गया है। सिटी हॉक टीम को भी इस अभियान में शामिल किया गया है, जो आधुनिक डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित उपकरणों से निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए पुलिस टीमों के बीच समन्वय रखा जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने जानकारी दी कि डायल 112 रिस्पांस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का प्रयास करती है और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पॉक्सो कानून के दुरुपयोग पर एक युवती ने उठाया बड़ा सवाल ,राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
#
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या,कानून व्यवस्था पर बोले मेयर
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन
#
देश व्यापी हड़ताल का दिखा असर , ट्रेड यूनियन ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
#
समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ ,कहा ...
#
अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा बैंक? पढ़िए लिस्ट
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...