Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाता-पोटका में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई ट्रकों पर लगाया जुर्माना......

10/8/2026 6:01:58 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने हाता और पोटका क्षेत्र में वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर चल रहे कई ट्रकों और अन्य वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कई ट्रकों में परमिट फेल, ओवरलोडिंग और टैक्स फेल जैसी अनियमितताएं सामने आईं। परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल जुर्माना लगाया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रक चालक या वाहन मालिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।