Date: 12/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजस्व वसूली के लिए कोयला कंपनियों को 183.85 अरब रुपए जमा करने का नोटिस
 

2/11/2026 3:38:02 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :-   जिला खनन विभाग ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुगमा, स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) चासनाला व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन को राजस्व वसूली के लिए 183.85 अरब रुपए जमा करने का नोटिस भेजा है। नोटिस की तिथि से 15 दिन के अंदर रकम जमा करने का निर्देश दिया गया है। राशि जमा नहीं करने पर कंपनियों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दायर किया जाएगा। जिला प्रशासन की माने तो उपरोक्त खनन कंपनियों ने निर्धारित अनुमति से अधिक जगह से वर्ष 2000 से 2010 के बीच कोयले का उत्खनन किया। इसमें भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की 46, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल मुगमा) की 8, स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) चासनाला की 2 व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन की 3 कोलियरियां शामिल हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में इन कोयला कंपनियों से करीब 183.85 अरब रुपए की वसूली की जाएगी। इसमें बीसीसीएल को चांच विक्टोरिया, गोविंदपुर एरिया, कतरास एरिया, सिजुआ एरिया, बरोरा एरिया, ब्लाक टू एरिया, कुसुंडा एरिया, पीबी एरिया, बस्ताकोला एरिया, लोदना एरिया, ईस्टर्न झरिया तथा वेस्टर्न झरिया की कोलियरी के लिए 17,337.87 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन को 385.19 करोड़ रुपए, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुगमा एरिया को 328.77 करोड़ रुपए तथा स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) चासनाला को 333.42 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कोयला कंपनियों से रकम वसूली के लिए जिला खनन पदाधिकारी व सहायक खनन पदाधिकारी को अधिकृत किया है।
इस संबंध में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है, मैं इसपर और जानकारी एकत्रित कर रहा हूँ। वहीं, जिला के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह पुराना बकाया है, जिसमे से कुछ मामले कोर्ट में लंबित थे, जिसमें राज्य सरकार को जीत मिली है, इसके बाद बकाए रकम की वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस रकम के मिलने से राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति में और सुधार आएगा। हम आपको  दें कि खान व भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। कोयला कंपनियों का पक्ष भी सुना गया है। दिसंबर तक सुनवाई के बाद अब नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की तैयारीयां है। कोयला कंपनियों की ओर से राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत।
#
 एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे पहुंची परीक्षा केंद्र ,लोग देख रह गए हैरान 
 

#
मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था,आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकयत एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम एक्टिव
 

# बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना बना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण
# नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छः लाख और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख पचास हजार रुपए खर्च कर सकते है प्रत्याशी -जिला निर्वाचन पदाधिकारी