Date: 16/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसी ,एसएसपी और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण
2/12/2026 7:44:30 PM IST
148
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और धनबाद न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने संयुक्त रूप से आज धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जेल से बाहर आए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी कमियों को दूर करने और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड मेनू के तहत सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन दिया जा रहा है। किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल में भोजन मेनू का डिस्प्ले दीवारों पर लगाया जाएगा। वहीं, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट के तहत सभी सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी क्रम में धनबाद मंडल कारा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था सही पाई गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक, किचन, अस्पताल कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल सर्जन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। टीम ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जेल की समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह निरीक्षण नियमित रूटीन जांच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी के आरोप में अंचलाधिकारी समेत दो अधिकारी हुए सस्पेंड ,मचा हड़कंप
#
भू-धंसान स्थल का मेयर संजीव सिंह ने किया निरीक्षण ,विस्थापितों के लिए बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश
#
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक महासंघ का धरना, अध्यक्ष ने किया 6 घंटे का उपवास
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 यूनिट बकरी का हुआ वितरण ,पशुपालन पदाधिकारी ने इस योजना को लेकर कहा ...
#
बकाए वेतन की मांग क़ो लेकर डीएवी +2 स्कूल के शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला के साथ छेड़खानी और पिटाई मामले में कन्हैया रजक आया पुलिस गिरफ्त में, सिटी एसपी ने कहा ...
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...
#
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन,कहा...
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात