Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
6/11/2026 5:46:37 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: जिले के प्रसिद्ध ऋषिकुंड में चल रहा एक माह का मलेमास मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन मेले की रौनक के बीच अब अवैध वसूली और मनमाने किराए का मामला चर्चा का विषय बन गया है। दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने संवेदक पर तय दर से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मलेमास मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संवेदक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, अब उसी संवेदक पर वाहन पड़ाव और दुकान आवंटन के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लेने के आरोप लग रहे हैं।मेले में दुकान लगाने पहुंचे कई दुकानदारों का कहना है कि उनसे तय दर से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। उनका आरोप है कि अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जाती है। वहीं, श्रद्धालुओं ने भी वाहन पार्किंग के नाम पर मनमाने तरीके से पैसे वसूलने की शिकायत की है। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष प्रशासन की ओर से शुल्क निर्धारित किया जाता है, लेकिन इस बार संवेदक द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अधिक राशि ली जा रही है। इससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि मेले में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं तथा दुकानदारों को राहत मिल पाती है या नहीं।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
A D M धनबाद श्री अरविंद कुमार ओझा की उपस्थिति में एस आई आर कैंप का आयोजन......
#
लोहारंगी में हाईवा की टक्कर से दो नाबालिग गंभीर, सिर में लगी गंभीर चोट, धनबाद रेफर.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरा के जीरो माइल में जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत, ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेन का काम तेज
#
कांवड़ में बना भोलेनाथ का मंदिर, 50 किलो का भार लेकर निकले शिवभक्त
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग