Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
 

8/22/2026 4:15:17 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
साहिबगंज : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच सियासत लगातार तेज होती जा रही है। साहिबगंज में JMM के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पंकज मिश्रा ने दावा किया कि JPSC एक और दो मामले की CID जांच अब बीजेपी नेताओं तक पहुंच रही है और इसी वजह से बीजेपी नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। पंकज मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और छात्रों के हित में हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को सरकार गंभीरता से ले रही है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। JMM प्रवक्ता ने बीजेपी पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के नाम पर बीजेपी आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है। पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी बाहर से लोगों को बुलाकर हुड़दंग और माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन के नाम पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार छात्रों की समस्याओं को सुन रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। पंकज मिश्रा ने बीजेपी नेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के भविष्य के मुद्दे पर सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
 
 
रांची से प्रशांत के साथ संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क