Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला, जहर खाने की आशंका, हालत गंभीर।
2/14/2026 4:43:42 PM IST
93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कुबेर होटल में एक युवक बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान रवि कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। होटल प्रबंधन के अनुसार रवि कुमार 12 फरवरी की शाम होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। 13 फरवरी की शाम चाय-नाश्ता देने के लिए जब दरवाजा खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। होटल कर्मियों को लगा कि वह बाहर गए होंगे, लेकिन 14 फरवरी की सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ और धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर युवक बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। तत्काल एंबुलेंस से उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।होटल मालिक कुबेर सिंह ने बताया कि रवि कुमार 12 फरवरी को होटल में ठहरे थे। लगातार दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि होटल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और युवक को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहर सेवन की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लाइव दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा