Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीट छात्रा मामला की जांच  करने सीबीआई की टीम पहुंची पतियावा 
 

2/15/2026 1:03:28 PM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabada  : नीट छात्रा मामला की जांच सीबीआई को सौपे पर जाने के बाद सीबीआई की टीम जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पतियावा गांव पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने परिवार के सदस्यों से पूरी जानकारी ली।  इस दौरान मीडिया कर्मियों को छात्रा के पैतृक गांव स्थित आवास पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ।बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम घर के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ की है पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम कई बिंदु पर छानबीन की। आपको बताते चले की बिहार सरकार के द्वारा पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौपे जाने के बाद सीबीआई की टीम आज पहली बार जहानाबाद के पतियावा गांव में  पहुंची ह।  सीबीआई की टीम को आते देख गांव के लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे है।   सीबीआई की टीम एक-एक बिंदुओं पर बारीकी से  जांच कर रही है। हम आपको बता दे की  पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर जहानाबाद के पतियावा गांव के रहने वाली छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के साथ हुई दरिंदगी  की जाँच की।  पहले दिन सीबीआई की 6 सदस्य टीम पटना में शंभू हॉस्टल पहुंचकर जांच किया था इसके बाद  जहानाबाद के पतियावॉ गांव जांच करने पहुंची है। सीबीआई से पहले पूरे मामले की जांच एसआईटी की टीम कर रही थी।  एसआईटी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच किया गया था कई बार जहानाबाद के पतियामा गांव एसआईटी की टीम पहुंची थी और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी इसके बाद सरकार के द्वारा इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।  
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए  पंकज की रिपोर्ट